

— ईओ ने प्लास्टिक उपयोग करने वाले दुकानदारों को जूट और कपड़े का झोला बांटा
लालगोपालगंज। कस्बा के जेठवारा मार्ग पर अधिशासी अधिकारी ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। कई दुकानों पर मिली प्लास्टिक के बाद उनपर जुर्माना ठोका गया। व्यापारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग न करने की चेतावनी दी गई, साथ ही उन्हें जूट और कपड़े का झोला वितरित किया गया। अभियान से बाजार में कुछ समर के लिए हड़कंप मजा रहा।
प्लास्टिक उन्मूलन महा-अभियान के तहत बृहस्पतिवार को स्थानीय नगर पंचायत में इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे मनाया गया। कस्बा के जेठवारा मार्ग पर सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तीकरण अभियान चलाया गया। ईओ पद्मजा मिश्रा की अगुवाई में कार्यालय के कर्मचारियों ने कई दुकानों पर छापेमारी किया। पांच किलो से अधिक प्लास्टिक जब्त कर उनपर जुर्माना ठोका गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों में जूट और कपड़े का झोला वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान 12 जुलाई तक चलेगा। यहां लिपिक कृष्ण कुमार नागर, रामकैलाश यादव, विश्वनाथ यादव, शिवसेवक सिंह, रियासत हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

