उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ अवैध संबंधों और प्रेम प्रसंगों के चलते माँ-बेटी ने मिलकर अपने ही पति और पिता की हत्या करवा दी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी, उनके प्रेमियों और एक शूटर को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मेरठ जिले के एक गाँव में किसान सुभाष की हत्या का मामला अब सामने आ चुका है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सुभाष की पत्नी कविता और बेटी सोनम ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। हत्या की वजह घर में चल रहे अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग थे, जिनका विरोध सुभाष करता था। सुभाष को न तो पत्नी कविता का गुलज़ार नामक युवक के साथ चल रहा अफेयर पसंद था और न ही बेटी सोनम और दलित युवक विपिन का रिश्ता। कुछ महीने पहले सुभाष की बड़ी बेटी डोली ने भी अपनी मर्जी से अनुसूचित जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था, जिससे वह पहले से ही मानसिक तनाव में था। बेटी सोनम भी उसी राह पर थी और दलित युवक विपिन के साथ शादी करना चाहती थी। जब सुभाष ने इसका विरोध किया तो माँ-बेटी ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। उन्होंने अपने-अपने प्रेमियों – गुलज़ार और विपिन – को हत्या के लिए तैयार किया। विपिन ने अपने दोस्त शिवम को भी साथ जोड़ा, जो कथित रूप से पेशेवर शूटर है।


